Wednesday, October 21st, 2026

बीएसपी के स्टील मेल्टिंग शॉप में तड़के हुआ ब्लास्ट, खिड़कियों के कांच और कंप्यूटर टूटे

भिलाई
भिलाई स्टील प्लांट के कन्वर्टर में स्थित मेल्टिंग शॉप में मंगलवार तड़के तेज धमाका हुआ और आसपास धूल गा गुबार भर गया। आज इतनी तेज थी कि 150 मीटर दूर तक सुनाई और  50 मीटर के दायरे में मौजूद तमाम आॅफिस के कम्प्यूटर गिरने से टूट गए और खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखरे गए। हालांकि इस दौरान कोई जन हानि नहीं हुई।

प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप नंबर-2 के कन्वर्टर - ए में मंगलवार सुबह करीब 5.40 बजे पर अचालक ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि कन्वर्टर की सफाई की जा रही थी और बचे पानी को नीचे गिराया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत 1500 डिग्री तक इसे घुमाया जाता है। इसी दौरान नीचे गिरे खराब मेटल के ऊपर थोड़ा सा पानी गिरा और जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसके बाद हड़कंप और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। धमाके की आवाज 150 मीटर दूर सेक्टर-4 तक सुनाई दी। सूचना मिलते ही प्लांट के अफसर मौके पर पहुंच गए। धमाके के कारण तेज वाइब्रेशन हुआ और 50 मीटर के दायरे में स्थित आॅफिस में रखे कंप्यूटर सहित अन्य इक्विपमेंट्स के सामान नीचे गिरने से टूट गए। वहीं चारों तरफ धूल का गुबार जम गया था। हालांकि इस हादसे में किसी को जनहानि नही हुई क्योंकि धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारी भाग बाहर निकल आए।

 

Source : Agency

पाठको की राय